Navratri 8th Day 2023: नवरात्रि के आठवें दिन होगी मां महागौरी की पूजा। जानें शुभ मुहूर्त, कन्या पूजन, पूजा विधि, मंत्र, रंग, भोग, आरती और कथा

Navratri 8th Day 2023: नवरात्रि, हिन्दू धर्म के एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो मां दुर्गा की पूजा के रूप में मनाया जाता है। यह नौ दिनों तक चलने वाला त्योहार है, जिसमें हर दिन को अलग-अलग रूप और विशेषता के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के आठवें दिन शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि (Puja Vidhi), मंत्र और किस चीज भोग माता को अर्पित करें, आरती और कथा जानेगे सब कुछ।

खबरें व्हाट्सएप पर पाने के लिए जुड़े Join Now
खबरें टेलीग्राम पर पाने के लिए जुड़े Join Now
खबरे फेसबुक पर पाने के लिए जुड़े Join Now
Navratri 8th Day 2023

इस दिन का महत्व (Navratri 8th Day 2023 Importance)

नवरात्र की इस अष्टमी तिथि को महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी भी कहते है। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा और आराधना की जाती है। मानते है कि देवी महागौरी की पूजा मात्र से भक्तों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और साधक को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

ऐसे में शारदीय नवरात्र पर मां महागौरी की पूजा और जाप करना विशेष फलदायी होता है। इससे न केवल जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है बल्कि विवाह संबंधी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।

यह भी देखे  Navratri 6th Day: नवरात्रि के छठे दिन रोग और विवाह में बाधा दूर करेगी मां कात्यायनी। जानें पूजा विधि,मंत्र,रंग और भोग

मां महागौरी का स्वरूप (Navratri 8th Day 2023 Maa Mahagauri)

मां महागौरी का रंग अत्यंत श्वेत था। मां महागौरी का वाहन सफेद वस्त्रधारी बैल है और मां की चार भुजाएं हैं। मां का स्वभाव अत्यंत शांत है। सबसे ऊपर दाईं ओर माँ आशीर्वाद मुद्रा में है। बायीं ओर एक डमरू पकडे हुई है। नीचे वाले हाथ में मां ने त्रिशूल धारण किया है तो वहीं एक साथ वर मुद्रा में है।

मां महागौरी की कथा (Navratri 8th Day 2023 Maa Mahagauri Katha)

पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को अपना पति बनाने के लिए हजारों वर्षों तक कठोर तपस्या की। इस पूरे समय माता पार्वती ने भोजन और पानी का भी त्याग कर दिया था, जिससे उनका पूरा शरीर काला पड़ गया। माता पार्वती की ऐसी घोर तपस्या देखकर भगवान शिव प्रसन्न हुए और उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया।

जब उनका शरीर काला पड़ गया तो भगवान शिव ने उन्हें गंगा जल से शुद्ध किया, जिसके बाद उनका शरीर फिर से चमकने लगा। और उनका रंग श्वेत हो गया, इसलिए उनका नाम महागौरी रखा गया।

मां महागौरी पूजन शुभ मुहूर्त (Navratri 8th Day 2023 Pooja Shubh Muhurt)

ब्रह्म मुहूर्त – 04:42 AM से 05:29 AM
विजय मुहूर्त – 02:30 PM से 03:19 PM
गोधूलि मुहूर्त – 06:36 PM से 06:59 PM
अमृत काल- 09:02 AM से 10:49 AM

मां महागौरी का प्रिय पुष्प व रंग (Navratri 8th Day 2023 Colour)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां को सफेद रंग काफी पसंद है। मां का प्रिय पुष्प मोगरा और रातरानी है।

मां महागौरी का भोग (Navratri 8th Day 2023 Bhog and Prasad)

माता महागौरी को नारियल के बर्फी और लड्डू का भोग जरूर लगाएं. नारियल को माता महागौरी का पसंदीदा भोग माना गया है। हिंदू धर्म के अनुसार, अगर आप नवरात्रि के आठवें दिन देवी माता महागौरी को नारियल और चीनी से बनी मिठाई का भोग लगाते है तो वह अत्यंत प्रसन्न होती है और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगी। आपका घर धन-धान्य से भर देती है।

यह भी देखे  Jai Durga Shakti Peeth: यहां गिरा था माता सती का हृदय, एकमात्र तीर्थस्थान जहां महादेव और माता सती एक साथ विराजमान है

मां महागौरी पूजा विधि (Navratri 8th Day 2023 Maa Mahagauri Puja Vidhi)

  • देवी पार्वती के महागौरी स्वरूप की पूजा सुबह और शाम दोनों समय करना शुभ माना जाता है।
  • माता की इस रूप की पूजा करने के लिए सबसे पहले सुबह स्नान करके सफेद कंबल बिछाकर आसन पर बैठें।
  • माता महागौरी की छवि स्थापित करें, गंगाजल छिड़कें और सबसे पहले देवी को कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • फिर मौली, गुड़हल या सफेद फूल चढ़ाएं।
  • दुर्गा चालीसा का पाठ करें और अंत में मां महागौरी की आरती करें।
  • फिर माता को भोग में काले चने का भोग अवश्य लगाएं।
  • अष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन कन्या पूजन भी करें।

इस तरह आराधना करने se मां महागौरी बहुत खुश होती है। अष्टमी के दिन भक्त देवी को सिन्दूर, आईलाइनर, कंघी, बालों का तेल, शैम्पू, नेल कलर और लिपस्टिक जैसे सौंदर्य प्रसाधन भी चढ़ाते हैं।

देवी की पूजा से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं और सभी का जीवन सुखमय हो जाता है। देवी अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और सभी बाधाओं को दूर करती हैं।

दुर्गाष्टमी कन्या पूजन विधि (Navratri 8th Day 2023 Kanya Pujan Vidhi)

चैत्र नवरात्रि अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है। कुछ लोग नवमी के दिन कन्या पूजन करते हैं लेकिन अष्टमी के दिन इसका विशेष महत्व माना गया है। इस दिन नौ कन्याओं को आदरपूर्वक अपने घर बुलाएं और उन्हें प्रणाम करें।

यह भी देखे  Sankashti Chaturthi 2023: 3 सितंबर को ?? जानिए शुभ समय, पूजा-विधि, व्रत-कथा और चंद्रोदय !!

फिर सभी को हलवा, खीर और पूड़ी खिलाकर अपनी सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा दें और आदरपूर्वक घर से विदा करें। मान्यता है कि नवरात्रि के आठवें दिन कन्या पूजन करने से देवी भगवती प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी चिंताएं दूर हो जाती हैं।

मां महागौरी पूजा महत्व

  • मां महागौरी की पूजा से वैवाहिक समस्याएं दूर होती हैं।
  • मां के आशीर्वाद से व्यक्ति को अपना मनपसंद जीवनसाथी मिलता है।
  • मां महागौरी की पूजा करने से कष्ट दूर होते हैं और पापों से मुक्ति मिलती है।
  • मां महागौरी की पूजा से सुख-समृद्धि के साथ-साथ खुशहाली भी प्राप्त होती है।

मां महागौरी मंत्र जाप (Navratri 8th Day 2023 Maa Mahagauri Mantra)

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

मां महागौरी की आरती (Navratri 8th Day 2023 Maa Mahagauri Aarti)

जय महागौरी जगत की माया ।
जय उमा भवानी जय महामाया ॥
हरिद्वार कनखल के पासा ।
महागौरी तेरा वहा निवास ॥
चंदेर्काली और ममता अम्बे
जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे ॥
भीमा देवी विमला माता
कोशकी देवी जग विखियाता ॥
हिमाचल के घर गोरी रूप तेरा
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा ॥
सती ‘सत’ हवं कुंड मै था जलाया
उसी धुएं ने रूप काली बनाया ॥
बना धर्म सिंह जो सवारी मै आया
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया ॥
तभी मां ने महागौरी नाम पाया
शरण आने वाले का संकट मिटाया ॥
शनिवार को तेरी पूजा जो करता
माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता ॥
‘चमन’ बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो
महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो ॥

Disclaimer:

यहाँ दी गयी जानकारी इंटरनेट से ली गयी है TajaNews24 इसकी पुष्टि नहीं करता

About Author

Navratri 8th Day 2023: नवरात्रि के आठवें दिन होगी मां महागौरी की पूजा। जानें शुभ मुहूर्त, कन्या पूजन, पूजा विधि, मंत्र, रंग, भोग, आरती और कथामेरा नाम रोचक है और मुझे गर्व है कि मैं पांच साल से समाचार पत्रकारी का कार्य कर रहा हूँ। मेरा उद्देश्य हमेशा सत्य और न्याय की ओर बढ़ते जाने का है, और मैं खबरों को लोगों तक सटीकता और जानकारी के साथ पहुंचाने का संकल्प रखता हूँ।

मेरी पत्रकारिता के पाँच साल में, मैंने विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग की है, जैसे कि राजनीति, सामाजिक मुद्दे, विशेष खबरें, और व्यक्तिगत इंटरव्यू। मेरे काम का मूल मंत्र है कि सच्चाई को बिना जांचे बिना शरणागति दिए हर बार प्रकट किया जाना चाहिए।