Sunny Deol Viral video: इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल हाल ही में तब सुर्खियों में आ गए जब उनका एक नशे में धुत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में सनी देओल नशे की हालत में मुंबई के जुहू की सड़कों पर लड़खड़ाते दिख रहे हैं, वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के बीच हलचल मच गई है, कि आखिर सनी देओल को क्या हो गया है? कई यूजर्स वायरल वीडियो को देख परेशान हो रहे हैं, तो कोई एक्टर का मजाक भी बना रहे हैं।
सनी देओल की सेहत के बारे में अटकलों और चिंताओं के बीच यह वीडियो सामने आया, जिससे फैंस हैरान हो गए और सवाल करने लगे कि ऐसे अनुभवी अभिनेता को क्या हुआ होगा। सोशल मीडिया पर फैंस ने तुरंत वीडियो शेयर किया और अभिनेता की ऐसी हालत के बारे में चर्चा तेजी से होने लगी।
Sunny Deol Viral Video
वीडियो में, सनी देओल को हलचल भरी सड़कों पर एक ऑटो-रिक्शा के पास आते हुए, नशे में धुत लहराते हुए देखा जा सकता है। ऑटो-रिक्शा के ड्राइवर को अभिनेता की सहायता करते हुए देखा जाता है। सनी देओल के व्यवहार में अचानक आए बदलाव को समझने की कोशिश कर रहे फैंस हतप्रभ रह गए।
Sunny Deol shooting for his upcoming movie #SAFAR movie on roads of Mumbai. #SunnyDeol #Safar pic.twitter.com/6FEUBSji09
— Kashinath 2.0 (@TheDeolsFC) December 6, 2023
Sunny Deol Viral Video Fact
चलिए अब आपकी चिंता को भी दूर कर देते हैं। सच तो यह है कि सनी देओल बिल्कुल ठीक हैं। जिस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, वह उनका यह नशे की हालत वाला वीडियो असली नहीं, बल्कि उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग का एक सीन है। यह वायरल वीडियो असल में सनी देओल की नई फिल्म सफर के शूट का है। सनी इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग मुंबई में कर रहे हैं वहीँ से ये वीडियो सामने आया है।
Sunny Deol Reacts On Viral Video
अभी-अभी थोड़ी देर पहले सनी देओल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके वीडियो की सच्चाई दिखाई है
Afwaahon ka ‘Safar’ bas yahin tak 🙏🙏#Shooting #BTS pic.twitter.com/MS6kSUAKzL
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) December 6, 2023
फैंस यह जानकर राहत की सांस ले सकते हैं कि उनका पसंदीदा अभिनेता स्वस्थ है, और वायरल वीडियो सनी देओल की नई फिल्म सफर के शूट का है। सनी देओल को आखिरी बार “गदर 2” में देखा गया था, तारा सिंह को दोबारा पर्दे पर देखकर फैंस बेहद खुश थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहद सफलता हासिल की, और 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया, जिससे बॉलीवुड पावरहाउस के रूप में सनी देओल की स्थिति मजबूत हो गई।