बच्‍चों को जरूर बताएं नवरात्रि के बारे में ये दिलचस्‍प बातें जानेंगे अपनी संस्कृति !!!

बड़े तो जानते ही हैं लेकिंग बच्चों को नवरात्रि से जुड़ी कई अहम बातें नहीं पता होती, उन्हे ये बातें जरूर बताएं

नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो देवी दुर्गा की पूजा के लिए मनाया जाता है जो की नौ दिनों तक चलता है।

नवरात्रि शब्द संस्कृत के दो शब्दों नव और रात्रि से मिलकर बना है। नव का अर्थ है नौ अंक और रात्रि का अर्थ है रात।

चूँकि नवरात्रि के दौरान पूरे देश में नौ रातों तक देवी की पूजा की जाती है, इसलिए इन नौ रातों के उत्सव को नवरात्रि कहा जाता है।

नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रहन्ता, कुष्मांडा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा होती हैं।

मुखयतः नवरात्रि साल में २ बार आती है - मार्च या अप्रैल, सितंबर या अक्टूबर।

ऐसा मानते है कि महिषासुर और देवी दुर्गा ने नौ दिनों और नौ रातों तक युद्ध किया और अंत में दसवें दिन, देवी दुर्गा भैंस के सिर वाले राक्षस महिषासुर को मारकर विजयी हुईं।

जब नवरात्रि समाप्त होती है तो दशहरा का त्यौहार मनाया जाता है।

दशहरे पर रावण के पुतले के दहन के साथ होता है। यह रावण पर भगवान राम की विजय का प्रतीक है।

यह है अकेला शक्तिपीठ जहां बिराजते है शिव पार्वती एक साथ