पितृ पक्ष के दौरान भूलकर ना खाएं ये 4 चीजें, नाराज हो जाते है पितर!

इस वर्ष, पितृ पक्ष 29 सितंबर, 2023 को शुरू होगा और 14 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगा।

हिंदू धर्म में इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पितृ पक्ष के दौरान पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इस समय पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद देते हैं।

पितृ पक्ष के दौरान आपको कुछ कार्यों से बचना चाहिए अन्यथा आपके पूर्वज नाराज हो सकते हैं

लहसुन और प्याज को तामसिक भोजन माना जाता है और धार्मिक अनुष्ठानों में इन खाद्य पदार्थों का सेवन वर्जित है

श्राद्ध के दौरान पितरों को मिठाई, चने की दाल, चने, चने का सत्तू और चने का बेसन से बानी चीजे नहीं खिलाना चाहिए

कहा जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान मसूर की दाल से दूर रहना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन अशुभ माना जाता है।

इस समय कच्चे अनाज का भी सेवन न करें। अनाज को पकाने के बाद ही खाना सबसे अच्छा है

पितृ पक्ष के दौरान मांसाहारी भोजन भी वर्जित माना गया है। इसके अतिरिक्त, आपको शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

पितृ पक्ष के दौरान मूली और अरबी जैसी कंदीय सब्जियों से परहेज करना चाहिए। इन खाद्य पदार्थों को खाना अच्छा नहीं माना जाता है।

कहा जाता है कि यह सब्जी पितरों को भी नहीं चढ़ाई जाती थी। इसलिए श्राद्ध के दौरान भूलकर भी इन सब्जियों को नहीं पकाना चाहिए।

जल्दी करें सरकार दे रही है सिर्फ 5% ब्याज पर लोन और साथ में ट्रेनिंग भी !!