सीबीएसई ने CTET 2023 की आंसर-की जारी की है।

छात्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर CTET पेपर-1 और पेपर-2 की आंसर-की की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि किसी छात्र को किसी प्रश्न के उत्तर में आपत्ति है, तो वह 18 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन मोड से आपत्ति दर्ज करा सकता है।

आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।

यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो 1000 रुपये की राशि वापस मिलेगी

सीटीईटी 2023 परीक्षा 20 अगस्त 2023 को हुई थी।

इस परीक्षा में कुल 25 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

परीक्षा में कुल 80% अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।

CTET 2023 परीक्षा के लिए देशभर से करीब 29 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

पेपर-1 में सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे

जबकि पेपर-2 में सफल उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।